About Us

Who We Are

सहकार भारती- सहकार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एक आनुसांगिक संगठन है। यह पंजीकृत अशासकीय संस्था है। सन्1978 में गणेश चतुर्थी के दिन पुणे में सहकार-भारती की स्थापना की गई थी। सहकारिता के आंदोलन को जनकल्याणकारी स्वरूप देकर और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 11 जनवरी 1978 को मुम्बई (महाराष्ट्र) में "सहकार भारती" नामक सामाजिक संस्था की स्थापना हुई और 11 जनवरी 1979 को कार्य आरम्भ हुआ।

इसके संस्थापक अध्यक्ष स्व. माधवराव गोडबोले थे,जिन्होने सन 1935 में सांगली में जनता सहकारी बैंक की शुरुआत की थी। श्री सतीश मराठे सहकारिता क्षेत्र में एक गैर सरकारी संगठन सहकार भारती के संस्थापक सदस्य हैं। वह सहकारी क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान करने के लिए भारतीय कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत एक फाउंडेशन, सेंटर फॉर स्टडीज एंड रिसर्च इन को-ऑपरेशन के संस्थापक निदेशक हैं।सहकार-भारती उत्पादक, वितरक और ग्राहक के सम्बन्धों का समन्वय कर सहकारिता के द्वारा अर्थशासन को पुष्ट करने के लिए बनायी गयी संस्था।

Our Mission

  • लोगों को कोऑपरेटिव के फायदों के बारे में शिक्षित करने के लिए ट्रेनिंग कैंप, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस आयोजित करना।
  • आत्मनिर्भर और स्वावलंबी सहकारी संस्थाओं की स्थापना करना।
  • सहकारी संस्थानों की स्वायत्तता को बाहरी नियंत्रण और राजनीतिक दखलअंदाजी से बचाना।
  • 97वें संवैधानिक संशोधन के अनुसार राज्य और केंद्रीय सहकारी अधिनियमों में संशोधन की वकालत करना।
  • समर्पित सहयोगियों का एक नेटवर्क बनाना जो सहकारी आंदोलन को आगे बढ़ा सकें।

Our Vision & Mission

Empowerment

To empower small farmers, women, tribal communities, and marginalized groups through cooperative initiatives.

Decentralized Economy

To build a decentralized, labor-intensive economy that ensures equitable and sustainable development.

Training & Education

To conduct regular training programs and workshops to educate people about cooperative principles.

Policy Advocacy

To advocate for policy changes that strengthen the cooperative movement and protect its autonomy.