सीकर में सहकार भारती का स्थापना दिवस मनाया गया

सीकर में सहकार भारती का स्थापना दिवस मनाया गया

Jan 12, 2026 313 views

सहकार भारती का स्थापना दिवस जिला अधिवेशन रविवार को एसके स्कूल स्थित सभा हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मणगढ़ ईमानदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।

मीडिया प्रमुख किशन सैनी ने बताया कि अधिवेशन में सहकार भारती जयपुर प्रांत संयोजक देवानंद परमार ने सहकार क्षेत्र का अनुसांगिक संगठन बताते हुए सहकारी समितियों की जानकारी दी।

प्रदेश सह प्रमुख पुरुषोत्तम सैनी, जयपुर प्रांत सह संयोजक चंद्रमोहन शर्मा, महासचिव शिवभगवान सिंह, जिला अध्यक्ष चैतन्य प्रसाद शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य व सहकार बंधु उपस्थित रहे।
महासचिव शिवभगवान सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।